श्री राम मन्दिर हेतु उधोगपतियों ने किया समर्पण,बस्तियों में निकली टोलियाँ

हाथरस। राम काज कीजे बिना मोहै कहाँ विश्राम की भावना के साथ अयोध्या में भगवान राम के दिव्य एवँ अलौकिक मन्दिर हेतु निधि संकलन करने निकले श्रीराम दूत सुबह से निधि संकलन करने का कार्य शुरू करते है और देर रात तक कार्य करते रहते है। प्रभु के कार्य पूर्ण करने के लिये कड़ाकडती ठंड भी उनके कदमों को नही रोक पा रही है।निधि संकलन करने को घर आ रहे श्री रामदूतों को पूरे समाज से स्नेह एवँ सम्मान मिल रहा है। समाज से भी लोग पूर्ण श्रद्धा के साथ खुल कर समर्पण कर रहे है।
हाथरस , सिकन्दराराऊ , सासनी , सादाबाद , मुरसान सहित कस्बों एवँ गांवों में समर्पण अभियान ने जोर पकड़ लिया है। कस्बों के साथ गांवों में काफी उत्साह है वहीँ नगरों की बस्तियों में भी चहुँओर श्री राम के नारों की गूंज सुनाई दे रही है। नगरों में बस्ती प्रमुखों ने टोलियों के साथ निधि संकलन किया वहीँ खण्डों में कार्य में लगी टोलियों ने गाँव गाँव जाकर निधि संकलन किया।
हाथरस नगर के प्रमुख उधोगपति मनोज बूटियां ने एक लाख एक हजार की समर्पण राशि का चैक जिले के अभियान पालक को सौपा। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक व्यापारी ,एक पेट्रोल पम्प मालिक एवँ सादाबाद क्षेत्र के गढ़उमराव के एक किसान ने एक एक लाख एवँ लाडपुर क्षेत्र के एक कोल्ड स्टोरेज स्वामी ने एक लाख पचास हजार के समर्पण राशि के चैक जिला प्रचारक धर्मेन्द्र को सौपे। बीएमबी मसले वाले नितिन वार्ष्णेय ने 51000 का चैक जिला अभियान प्रमुख मनोज अग्रवाल को सौपा।
हाथरस नगर में सभी बस्तियों में निधि संकलन को टोलियां निकल रही है और घर घर जाकर परिवारों से मिल रही है। विष्णुपुरी ,खंदारीगढ़ी,विनोद विहार ,लेवर कॉलोनी , बागला मार्ग ,पत्थर बाजार,नवल नगर,नवीपुर ,विजय नगर आदि जगहों पर निधि संकलन कार्य हुआ। घर घर पहुँच रही टोलियों को हर घर से समर्पण राशि मिल रही है।
निधि संकलन कार्य मे प्रमुख रूप से सह नगर कार्यवाह भानु , दीपक पवार, लक्ष्मी कांत दीक्षित ,बस्ती प्रमुख अदित्य गौतम ,बस्ती प्रमुख सुनील वर्मा ,हिमान्शु वर्मा ,सुरेश चंद्र शर्मा , हरिपाल सिंह , सुनील पंडित , रामवीर दादू ,रवि वार्ष्णेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!