हाथरस। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य एवँ अलौकिक मन्दिर हेतु चल रहे निधि समर्पण अभियान जोरशोर से चल रहा है। श्री रामभक्तों ने मन्दिर के लिये दिल खोल कर समर्पण कर रहे है। हिन्दू समाज के सभी परिवारों से मंदिर के लिये समर्पण राशि अभियान में लगे श्री रामदूतों को दी जा रही है।
इसी क्रम में आज मैलोडी आइस्क्रीम एन्ड ब्रेकरी के मलिक समाजसेवी मोहन शर्मा ने 51000 रूपये का समर्पण चैक जिला प्रचारक धर्मेन्द्र को सौपा।
वसुंधरा निवासी ट्रांसपोर्टर प्रमोद ने 51000 रूपये का समर्पण चैक जिला संघचालक डॉ यू एस गौड एवँ धर्मजागरण समन्वय के जिला संयोजक अनिल शर्मा को सौपा। सादाबाद के नोपुरा निवासी सुरेश ने 31000 का समर्पण चैक विभाग प्रचारक जितेंद्र को सौपा। सिकन्दराराऊ ,सासनी ,सादाबाद ,मुरसान ,हसायन सहित अन्य कस्बों एवँ ग्रमीण क्षेत्रो में किसानों एवँ व्यापारियों ने 11000 व 21000 के चैक अभियान में लगे हुये दायित्ववान कार्यकर्ताओं को सौपें वहीँ नगर एवँ ग्रामीणों में निकल रही टोलियों ने भी 100 रूपये से लेकर 1000 रूपये का समर्पण स्थानीय निवासियों से लिया। नगर में सभी बस्तियों में निधि संकलन को टोलियां निकल रही है और घर घर जाकर परिवारों से मिल रही है। विष्णुपुरी ,खंदारीगढ़ी,विनोद विहार ,लेवर कॉलोनी , बागला मार्ग ,पत्थर बाजार,नवल नगर,नवीपुर ,विजय नगर,नाइ का नगला ,भूरपीर ,जलेसर रोड , गिजरौली आदि जगहों पर निधि संकलन कार्य हुआ। घर घर पहुँच रही टोलियों को हर घर से समर्पण राशि मिल रही है।
निधि संकलन कार्य मे प्रमुख रूप से सह नगर कार्यवाह भानु , दीपक पवार, लक्ष्मी कांत दीक्षित ,बस्ती प्रमुख अदित्य गौतम ,बस्ती प्रमुख सुनील वर्मा ,बस्ती प्रमुख गिरीश रावत , प्रधानाचार्य प्रमोद हजारी लाल ,सुरेश चंद्र शर्मा , रवि वार्ष्णेय ,सोहन सिंह ,गेंदालाल आर्य ,पी डी गौतम ,नवनीत गौतम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।