प्लांटेबल सीड्स फ्लेग की मुहिम को देशव्यापी बनाने हेतु तैयारियां शुरू

हाथरस। पर्यावरण संरक्षण संगठन,हाथरस द्वारा आने वाले गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा पर्यावरण को बचाने के लिए विगत स्वतंत्रता दिवस की भांति इस बार भी प्लांटेबल सीड्स फ्लेग की मुहिम को देशव्यापी बनाने हेतु तैयारियां शुरू कर दी गई है | इस क्रम में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ इस अभियान को देशव्यापी बनाने हेतु चर्चा की जा रही है| संगठन के पदाधिकारियों द्वारा इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष शरद महेश्वरी को पर्यावरण संरक्षण हेतु पत्र सौंपा गया| शहर अध्यक्ष ने इस कार्य की काफी सराहना की तथा संगठन की विचारधारा को देश भर में फैलाने की बात की|संगठन के अध्यक्ष प्रेम पोद्दार ने शहर अध्यक्ष को धन्यवाद दिया| संगठन की तरफ से इस मुहिम में विशेष रूप से प्रेम पोद्दार,सर्वांग अग्रवाल,सारांश टालीवाल,रितिक बंसल, प्रियांश मित्तल,हर्ष मित्तल एवं समस्त सदस्यों का सहयोग रहा|

error: Content is protected !!