जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने जयंती पर याद किये राजीव, पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

हाथरस। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला शहर कांग्रेस कार्यालय परसट्टा बाजार पर भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती बड़ी सादगी पूर्वक मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अविनाश पचौरी ने की संचालन शहर महामंत्री अनिल कुमार रंगीला ने किया जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि आप हमें राजीव गांधी जी के मार्गदर्शन पर चलकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी को मजबूती प्रदान करनी है देश को नई दिशा देने के लिए कांग्रेस को देश की सत्ता में लाना बहुत आवश्यक है राजीव जी के सपनों को पूरा करने के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी राजीव गांधी वह व्यक्तित्व है जिन्होंने देश के युवाओं को मजबूत किया संचार क्रांति लाएं बोफोर्स तोप आदि तमाम उदाहरण जिनकी वजह से आज देश मजबूत है कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा गुप्ता माइनॉरिटी के शहर अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर नूरी रोशन लाल वर्मा काजल चौधरी उदल सिंह मुबीन खान सत्यप्रकाश रंगीला विनोद कुमार शर्मा शशि गुरु हरि शंकर वर्मा कुर्बान अली शहजादा देवेंद्र शर्मा कन्हैयालाल बुलंद भोला भारती अभिमेष वार्ष्णेय नीरज शर्मा कपिल नरूला मानवाधिकार के जिला अध्यक्ष रचित शर्मा विष्णु कुमार प्रदीप गुप्ता पन्नालाल श्रीमती रीना कप्तान आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!