हाथरस। भारत के गृह मंत्री अमित शाह,एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह , मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा के कोरोना पोजेटिव मिलने पर सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना हेतु वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया।
भारतीय जनता पार्टी की नगर कमेटी द्वारा शहर अध्यक्ष शरद महेश्वरी की अध्यक्षता में सर्कुलर रोड स्थित मंदिर श्री राम लक्ष्मण जानकी जी महाराज मंदिर पर आयोजन हवन यज्ञ में प्रख्यात पंडित मानिक चंद शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ आहूतियां दी गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की नगर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा पार्टी पदाधिकारियों के साथ देश में पीड़ित कोरोना पॉजिटिव के भी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई और सभी लोग स्वस्थ होकर स्वस्थ होकर जल्द हम सबके बीच आएं ।
हवन के पश्चात शरद महेश्वरी ने हाथरस के सभी साम्मनित कार्यकर्ता , पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों से विनम्र अपील की कि 5 अगस्त को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर शिलान्यास के अवसर पर अपने अपने घरों पर दीपक जलाएं, खुशियां मनाएं , भजन कीर्तन करें। प्रसाद लगा कर मिष्ठान वितरण करें। सभी से कहा कि सभी लोग जो भी कार्यक्रम करें अपने घरों पर ही सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए ही करें। हवन करने वालों में पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम कुमार महेश्वरी, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान ,अशोक गोला ,रमेश राजपूत, हरीश सेंगर, मोहित शर्मा, दिलीप चौधरी,राजकुमारी चौहान ,बबीता वर्मा, भूपेंद्र कौशिक, रवि शर्मा, प्रदीप सिंह, मुकेश वर्मा आदि उपस्थित थे।