11 फरबरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि नगर के सभी बूथों पर मनाई जायेगी:मूलचंद्र वार्ष्णेय

हाथरस। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि नगर के सभी बूथों पर मनाई जायेगी।
भारतीय जनता पार्टी शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुये बताया कि 11 फरवरी को नगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर संपन्न किए जाएंगे इसके अंतर्गत उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण कर सभी कार्यकर्ताओं को एक समर्पण धनराशि भी समर्पित करनी है । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि अपनी अपनी वूथो पर कार्यक्रम संपन्न कराकर संगठन को मजबूती प्रदान करें प्रत्येक बूथ अध्यक्ष ही वूथ संयोजक होंगे समर्पण राशि न्यूनतम₹10 रुपया रहेगी।

error: Content is protected !!