अटल स्मृति संकलन एवँ सम्पर्क अभियान के तहत हथरस नगर के बरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिली विधायक सदर

हथरस। भाजपा हाथरस नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय के नेतृत्व में और अंजुला सिंह माहौर सदर विधायक की उपस्थिति में भाजपा के संस्थापक रहे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी का अटल शताब्दी अभियान पूरे देश और प्रदेश में चल रहा है इसी अभियान के अंतर्गत चल रहे अटल स्मृति संकलन एबं सम्पर्क अभियान में हथरस नगर के बरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क किया गया जिन्होंने स्वर्गीय अटल जी के साथ काम किया था इस अवसर पर विधायक ने सभी से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी की।आज इसी संपर्क अभियान में रमेश चंद्र आर्य , गिरिराज किशोर वशिष्ठ , हरि ओम प्रकाश ,सुरेश बागड़ी ,हर प्रसाद शर्मा का उनके घर जाकर पट्टिका और तस्वीर भेंट स्वागत सम्मान किया ।स्वागतकर्ताओं में निवर्तमान जिलाअध्यक्ष गौरव आर्य,विष्णु बघेल,,दिलीप चौधरी,रमेश राजपूत,रजत अग्रवाल मोहित उपाध्याय है आदि ने सभी का स्वागत किया।

error: Content is protected !!