हाथरस । जिला खाद्य विपणन अधिकारी, हाथरस शिशिर कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय द्वारा रबी विपणन वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत आगामी गेहूँ खरीद प्रक्रिया के सतत् अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण हेतु अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) को प्रभारी अधिकारी (गेहूँ खरीद) हेतु नामित किया है। अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/जिला खरीद अधिकारी समय-समय पर गेहूँ खरीद के सम्बन्ध में निर्गत सुसंगत शासनादेशों के अनुसार जनपद में गेहूँ खरीद कार्य सम्पादित करायेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत आगामी गेहूँँ क्रय हेतु पूर्व में क्रय संस्था खाद्य विभाग के 07, क्रय संस्था पी0सी0एफ0 के 27 तथा क्रय संस्था भारतीय खाद्य निगम के 02, कुल 36 गेहूँ क्रय केन्द्र अनुमोदित किये गये थे जिसमें तहसील हाथरस में 10, तहसील सादाबाद में 05, तहसील सिकन्द्राराऊ में 17 तथा तहसील सासनी में 04, कुल 36 गेहूँ क्रय केन्द्र अनुमोदित किये गये थे। पुनः जिलाधिकारी द्वारा क्रय संस्था पी0सी0एफ0 के 15 तथा भारतीय खाद्य निगम का 01 गेहूँँ क्रय केन्द्र, कुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुल 16 अतिरिक्त गेहूँँ क्रय केन्द्रों का अनुमोदन किया गया है। इस प्रकार अब जनपद में खाद्य विभाग के 07, पी0सी0एफ0 के 42 तथा भारतीय खाद्य निगम के 03 गेहूँँ क्रय केन्द्र जिसमें तहसील हाथरस में 14, तहसील सादाबाद में 12, तहसील सिकन्द्राराऊ में 21 तथा तहसील सासनी में 05, कुल 52 गेहूँँ क्रय केन्द्र संचालित किये जायेगें।
गेहूँ खरीद वर्ष 2025-26 दिनांक 01 मार्च, 2025 से दिनांक 15 जून, 2025 तक जारी रहेगी। कृषकों को अधिक से अधिक लाभान्वित कराये जाने की मंशा से शासन द्वारा गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425/- प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। गेहूँ विक्रय हेतु कृषकों द्वारा खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर पूर्व से पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा तथा पंजीकृत कृषकों से ही गेहूँ क्रय किया जायेगा। कृषक गेहूँ विक्रय हेतु पंजीकरण स्वयं के मोबाइल से, अथवा साइबर कैफे से या किसान मित्र ऐप से कर सकते है। शिकायत, सुझाव एवं समस्या निराकरण हेतु विभाग का टोल फ्री नम्बर 18001800150 है।
गेहूँँ विक्रय के समय पंजीकरण प्रपत्र के साथ आधार कार्ड, खतौनी की छाया प्रति साथ लाना होगा। साथ ही आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कराना होगा एवं बैंक खाते को एन0पी0सी0आई0 से मैप्ड कराना होगा जिससे विक्रय किये गये गेहूँँ का भुगतान समय से प्राप्त हो सके। वर्तमान में गेहूँँ विक्रय हेतु पंजीकरण प्रारम्भ हो चुका है।
आगामी गेहूँ खरीद हेतु अन्य जानकारी के लिये जिला खाद्य विपणन अधिकारी के मोबाइल नं0 9415248592 पर अथवा कार्यालय के कनिष्ठ सहायक, दीपक कुशवाह के मोबाइल नं0 8433198368 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
—————————————————–