राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बाल स्वयंसेवकों के विकास हेतु लगाया गया ई-बाल शिविर

हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बाल स्वयंसेवकों को गतिशीलता एवँ बौद्धिक विकास प्रदान करने हेतु ई-बाल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कक्षा 5 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थी शामिल हुये। शिविर में वाल स्वयंसेवकों ने देश भक्ति के गीत , कहानी एवँ कविताओं को सुनाया।
ई-बाल शिविर को तीन सत्रों में आयोजित किया गया। उदद्घाटन सत्र को विभाग प्रचारक जितेंद्र ने सबोधित किया। उनके सांस्कारिक एवँ राष्ट्रभक्ति से प्रेरित उद्बोधन को बाल स्वयंसेवकों ने बहुत मन लगाकर सुना। उन्होंने कहा कि हमें अपने सभी कार्यो की दिनचर्या बनानी चाहिये। माता पिता,गुरूजनों एवँ अपनों से बड़ो का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने सभी बाल स्वयंसेवकों से मन लगाकर पढ़ाई करने एवँ बड़े होकर अपने देश की सेवा करने को कहा।
द्वितीय सत्र में जिला प्रचारक धर्मेन्द्र ने बाल कार्य एवँ बाल शाखा विषय पर बाल स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बडेजनो से हमें सीखने को मिलता है इसलिए हमें सभी कार्यो को बड़े जनों के मार्गदर्शन में करना चाहिए। हमें अपनो से बडों की बात मानना, लड़ाई झगड़ा नही करना ,अपनों से छोटो को प्यार से अपने साथ रखना उन्हें खिलाना एवँ सिखाना ,दिनचर्या का पालन करना, अनुशासन का पालन करना ,मन लगाकर पढ़ाई करना आदि सभी का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाल शाखाओं से हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। वर्तमान में कोरोना जैसी आपदा है इसलिए अभी घर पर ही बाल शाखा लगायें।
जिला विद्यार्थी प्रमुख नीरज के शर्मा ने ऑनलाइन पढ़ाई एवँ गेम्स के लाभ एवँ हानि विषय पर प्रकाश डाला। समापन सत्र को सह नगर कार्यवाह उमाशंकर ने संबोधित करते हुये सभी बाल स्वयंसेवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ई-बाल शिविर में बच्चे काफी रोमाँचित रहे। नगर प्रचारक ई.लाखन ने गीत सुनाकर बच्चों को उत्साहित किया।इसके बाद खेल खेलते हुये जनरल नॉलेज के प्रश्न पूछे जिसको बच्चों ने सटीक जबाब दिये। ई बाल शिविर में बच्चों ने देशभक्ति के गीत , कहानी एवँ कविताओं को सुनाया।

error: Content is protected !!