हाथरस। 18 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा कुशासन के खिलाफ विधानसभा घेराव में हाथरस से अधिक से अधिक सहभागिता दर्ज करने हेतु आज पार्टी कार्यालय परसट्टा बाजार पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की अध्यक्षता में एवं सत्य प्रकाश राजा रंगीला के संचालन में कार्यक्रम पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक अमर सिंह परमार ने जनपद के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की सर्वप्रथम लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्य स्मृति के अवसर पर उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण कर समस्त कांग्रेसियों ने उन्हें नमन किया उसके उपरांत पूर्व विधायक अमर सिंह परमार ने कहा कि हाथरस जनपद से अधिक से अधिक जनमानस को 18 तारीख के विधानसभा घेराव में पहुंचना है प्रत्येक पदाधिकारी को अपने साथ पांच-पांच व्यक्तियों को ले जाना है फ्रंटल संगठन एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पीसीसी सदस्य एवं विधानसभा, जिला पंचायत, नगर पालिका का चुनाव लड़े प्रत्याशी गाणो को अपने साथ 10-10 लोगों को ले जाना है हाथरस से 500 लोगों का संख्या बल विधानसभा घेराव में पहुंचना है जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा ब्रज प्रांत के जिलों में हाथरस जनपद से सर्वाधिक संख्या बल 18 तारीख को लखनऊ पहुंचेगा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अमर सिंह परमार का कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने शोल उड़ाकर एवं प्रतिक चिन्ह देकर स्वागत किया इस अवसर पर सादाबाद विधानसभा के प्रत्याशी रहे आईसीसी सदस्य मथुरा प्रसाद, पूर्व प्रदेश सचिव शरद उपाध्य नंदा, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अनुज कुमार संत, सत्य प्रकाश राजा रंगीला, महिला जिला अध्यक्ष कृष्ण गुप्ता, महिला शहर अध्यक्ष आमना बेगम, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव पंडित अविनाश चंद पचौरी, एससी एसटी विभाग के प्रदेश महासचिव योगेश कुमार ओके, सेवादल युवा का जिला अध्यक्ष ठाकुर आकाश सिंह, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गिरिराज सिंह गहलो, देवानंद कुशवाहा, जिला सचिव हरिशंकर वर्मा, जिला महासचिव मुन्नालाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सत्यम वशिष्ठ, सोशल मीडिया से कपिल नरूला, संतोष उपाध्याय आदि मौजूद थे