हाथरस। बंदरों को पकड़े जाने का क्रम शनिवार को भी जारी रहा लेबर कॉलोनी स्थित पार्क तथा वसुंधरा एंक्लेव से लगभग 200 बंदरों को पकड़ा गया दोनों ही स्थलों पर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी नगर पालिका कर्मियों के साथ स्वयं उपस्थित रही।
लेबर कॉलोनी पार्क पर पर पालिका अध्यक्ष के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय तथा ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय बूथ अध्यक्ष राजकुमार जैन, राजीव चौधरी, डब्बू, यशराज शर्मा, नवीन शर्मा, नवनीत, आदि मौजूद रही उपस्थित रहे बंदरों के पकड़े जाने से स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल था तथा लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं