दो बार का सक्रिय सदस्य ही बनेगे मंडल अध्यक्ष

भाजपा जिला कार्यालय पर हुई सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव की कार्यशाला
हाथरस। भाजपा जिला कार्यालय हाथरस पर सगंठन पर्व 2024 के तहत सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव की कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सतीश शर्मा जिला चुनाव अधिकारी/प्रदेश कार्यसमिति सदस्य/पूर्व एम०एल०सी० एवं डी पी भारती जिला प्रभारी/ प्रदेश मंत्री भाजपा उ०प्र० रहे एवं कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की , कार्यशाला को संबोधित करते हुए सतीश शर्मा जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि मंडल अध्यक्ष वही बनेगा जो कम से कम दो बार का सक्रिय सदस्य होगा एवं अधिकतम आयु 45 वर्ष होगी | मंडल अध्यक्ष का प्रस्तावक एवं अनुमोदक बूथ अध्यक्ष होना चाहिए,मंडल की कार्यकारिणी में आयु सीमा की कोई बाध्यता नही है, कार्यशाला को संबोधित करते हुए डी पी भारती ने कहा कि मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारियों की चुनाव प्रक्रिया में आपसी सामंजस्य की एक विधानसभा में आने वाले मंडलों के मंडल अध्यक्ष अलग – अलग सामाजिक वर्ग से होंगे जो कार्यक्रता दो वार मंडल मंडल अध्यक्ष रह चुका है वो तीसरी वार नही बनेगा, एक मंडल से एक मंडल अध्यक्ष होगा दूसरा जिला प्रतिनिधि बनाना होगा | माहेश्वरी भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यशाला में उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि सभी संगठन चुनाव में पूर्ण निष्ठा से लगकर मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारियों के चुनाव में सहभागिता करें ,कार्याशाला का संचालन रूपेश उपाध्याय जिला महामंत्री ने किया । कार्यशाला में मुख्य रूप से वीरेन्द्र सिंह राणा सि०राऊ विधायक, डौली माहौर रामवीर भैयाजी, यशपाल सिंह चौहान, हरिशंकर राना, भीकम सिंह चौहान, विष्णु बघेल, प्रीती चौधरी, हर्शकांत कुशवाहा, हरीश सेंगर, सुनील गौतम, ब्रजेश चौहान, प्रेमसिंह कुशवाहा, अविनाश तिवारी, प्रमोद सेंगर, भूपेंद्र कौशिक, मीरा माहेश्वरी, संध्या आर्य, डा०मथुरा प्रसाद गौतम, तपन जौहर, अनिल सिसौदिया, सुनीता वर्मा, रामवीर सिंह माहौर, अनुराग अग्निहोत्री, मोहित बघेल, हाफिज सब्बीर अहमद, मुकेश चौहान, जयपाल सिंह चौहान, कुशलपाल सिंह पौरुष, मूलचंद वार्ष्णेय , शिवदेव दीक्षित, नीरेश कुमार, धुव शर्मा, राजपाल सिंह, अनिल पारासर, हम्वीर सिंह, लक्ष्मण प्रधान, राजेंद्र सिंह धाकरे, मुकुल गुप्ता, दीपक उपाध्याय, सचिन दीक्षित, ओजवीर सिंह राणा, योगेश परमार, जीतेन्द्र राजपूत, राकेश अनाडी, भोला चौधरी, योगेश कुमार, महेश वर्मा, प्रवेश परमार, मोहन पंडित, सोमेश सोलंकी, रजत चौधरी, डा0 हरिकुमार, अंकुर सिसौदिया, प्रवीन कुमार, गिरीश सेंगर, सूरज शाह, प्रमोद मदनावत, अर्चित गौतम, रितु गौतम, ओमवीर सिंह प्रधान, मनोज सोनी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!