कर्मयोग सेवा संघ सिकन्दराराव नगर की कार्यकारिणी घोषित

हाथरस। कर्मयोग सेवा संघ की वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक के दौरान संस्थापक सदस्यों ने सिकन्दराराव नगर की कार्यकारिणी के गठन पर विचार किया, जिसके उपरांत आगामी ३ वर्ष के लिए नगर कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें शोभित गर्ग को नगर अध्यक्ष, राजू यादव को नगर महामंत्री, अजय वर्मा को मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया, साथ ही सोनकर गौतम, दिवाँशु वार्ष्णेय को उपाध्यक्ष, रजत वर्मा, गोपाल यादव को मंत्री, मयंक वार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष एवं गजेन्द्र सिंह चक, आर. पी. सिंह, प्रदीप गर्ग, मनोज राजौरिया, प्रभात मोहन राठी, मोहन सिंह को कार्यसमिति में शामिल किया गया, उक्त सभी नियुक्तियाँ उनकी सक्रियता एवं विश्वसनीयता को देखते हुए की गई।
इस अवसर पर संगठन के संस्थापक विवेकशील राघव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी एवं उन्होंने बताया कि कर्मयोग सेवा संघ ऐसे सेवाभावी कर्मयोगियों का संगठन है जो भय, भूख, भृष्टाचार और भेदभाव से मुक्त वातावरण बनाने के साथ सुरक्षा, समृद्धि और सम्मान युक्त समाज का निर्माण करने का अधिकतम प्रयास करते है। कॉन्फ्रेंस बैठक के दौरान प्रवल प्रताप सिंह, विनय पचौरी, डॉ श्रीकांत त्रिवेदी, अजय पालीवाल, सोमदत्त शर्मा, आर. पी. सिंह, उमेश शर्मा, ओम प्रकाश भोलेबाबा, प्रशांत विक्रम शाह उपस्थित रहे एवं कार्यकारिणी की घोषणा पर कर्मयोग सेवा संघ के कर्मयोगियों ने ख़ुशी जाहिर की।

error: Content is protected !!