भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने माइक्रो डोनेशन अभियान का किया शुभारंभ

हाथरस । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी ने जिला स्तर पर नए भारत के निर्माण के लिए नमो ऐप के जरिए पार्टी कोष में सहयोग करते हुए भाजपा माइक्रो डोनेशन अभियान का शुभारंभ कर शुक्रवार को सहभागिता की,जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि आगामी 30 अप्रैल
तक चलने वाले इस अभियान के तहत कार्यकर्ता पांच रुपए से लेकर अधिकतम दो हजार रुपये तक पार्टी कोष में देंगे और लोगों से भी दिलवाऐंगे। पार्टी कोष में नमो एप पर एक मण्डल से कम से कम एक हजार लोगो से पार्टी कोष में डोनेशन दिलवाने का लक्ष्य रखा गया है, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि पार्टी के लिए चंदा जुटाने के साथ-साथ जनभागीदारी बढ़ाने की दोहरी मंशा के साथ भाजपा द्वारा माइक्रो डोनेशन अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी द्वारा इस अभियान के तहत तीन ‘स’ यानी सहभागिता, समर्पण एवं सामान्य जनभागीदारी को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। आर्थिक शूचिता और पारदर्शिता के पर्याय इस अभियान के माध्यम से आम जनता एवं भाजपा परिवार के सदस्य अपनी क्षमता व इच्छानुसार माइक्रो डोनेशन के रूप में नमो ऐप के माध्यम से 5, 50, 100, 500 से 1000, 2000 तक अंशदान का विकल्प चुनने का प्रावधान किया गया है। नमो ऐप के माध्यम से अधिक से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण के लिए डिजिटल माइक्रो डोनेशन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। माइक्रो डोनेशन अभियान का मकसद पैसे जमा करना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ना है। समाज का बड़ा वर्ग जो हमारे संगठन से प्रत्यक्ष रूप नहीं जुड़ा है, लेकिन हमारी विचारधारा एवं नीतियों का समर्थक है, इस अभियान का उद्देश्य वैसे अधिक से अधिक लोगों को माइक्रो डोनेशन के तहत पार्टी से जोड़ना है। जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि हाथरस की जनता जागरूक है, कहा यह अभियान भाजपा को और अधिक सर्वस्पर्शी, सर्व समावेशी और सर्वव्यापी बनाने की तरफ उठा एक महत्वपूर्ण कदम है, भारत के चहुंमुखी विकास के लिए भारत की जनता फिर से लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत की जीत से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को पीएम बनाने का काम करने के लिए जा रही है, इस अवसर पर साथ रहने वालों में हरिशंकर राना, रामवीर सिंह भैया जी, हरीश सेंगर ,भूपेंद्र कौशिक, गौरव प्रताप सिंह, अरुण उपाध्याय, प्रभा सिंह, आर सी गोला आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे

error: Content is protected !!