मानसिक तनाव मुक्ति प्रबन्धन के सम्बन्ध में दी जानकारी

हाथरस । जे.टी.आर.आई. लखनऊ के निर्देशानुसार एवं प्रभारी जनपद न्यायाधीश, हाथरस, महेन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय, हाथरस के समस्त न्यायिक अधिकारीगण के सतत सीखने हेतु वातावरण निर्मित किये जाने के उद्देश्य से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कक्ष, जनपद न्यायालय, हाथरस मंे योग गुरू त्रिलोकी शर्मा द्वारा योगा व मानसिक तनाव मुक्ति प्रबन्धन के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि योग करने से शरीर स्वस्थ्य एवं निरोगी रहता है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए एवं विभिन्न प्रकार के योगों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त मानसिक तनाव मुक्ति प्रबन्धन के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये बताया कि आजकल हर दूसरा व्यक्ति तनाव से पीड़ित हैं। लोग छोटी-छोटी बातों के बारे इतना सोचते हैं कि अन्य जरुरी बातों पर उनका ध्यान ही नहीं जाता है।
इस अवसर पर जनपद न्यायालय, हाथरस के विशेष न्यायाधीश, एस.सी./एस.टी., रामप्रताप सिंह, विशेष न्यायाधीश, पोक्सो, चित्रा शर्मा, अपर जनपद न्यायाधीश, त्रिलोक पाल सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-प्रथम, पारूल वर्मा, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-द्वितीय, विनीत चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव, अजय कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हाथरस, इन्द्रेश, अपर सिविल जज(व.प्र.) अनु चौधरी, सिविल जज(क.प्र.) श्रुति त्रिपाठी, अपर सिविल जज (क.प्र.), चारू सिंह, अपर सिविल जज (क.प्र.), आंचल चन्देल, अपर सिविल जज (क.प्र.), हर्षिका रस्तोगी, सिविल जज (क.प्र.),एफ.टी.सी., द्वितीय, दीपा सैनी एवं सिविल जज (क.प्र.),एफ.टी.सी., प्रथम, शिवजी यादव उपस्थित रहे।
————————————————————–

error: Content is protected !!