हाथरस। सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री कल्पना चौधरी ने अपने जन्मदिन पर 21 पौधे लगाएं एवँ बड़े होने तक उनके देखभाल व रक्षा करने का संकल्प लिया। साथ ही गांव में मास्क व सेनेटाइजर वितरण किये। उन्होंने लोगों से बृक्ष लगाने का आह्वान भी किया। समाजसेविका कल्पना चौधरी के जन्मदिन पर उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कल्पना चौधरी ने कहा कि हम सबको अपने अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करनी चाहिए। पौधारोपण करते समय आशा चौधरी,कुमकुम,सतीश चौधरी,लड्डू चौधरी,रजनी, नारंगी देवी आदि मौजूद रहे।