हाथरस। स्थानीय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज ,मुन्शी गजाधर सिंह मार्ग पर नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुआ।
विद्वान आचार्य की उपस्थिति में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश चंद दुबे, अध्यक्ष पुरुषोत्तम राठी, प्रबंध समिति के अन्य बन्धु, समस्त विद्यालय परिवार एवं छात्र, छात्रा उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रमुख सतेन्द्र प्रताप सिंह ने दी।