हाथरस। वरिष्ठ भाजपा नेता एवँ समाजसेवी ठाकुर तेजवीर सिंह सिसोदिया के पूर्वउत्तर रेलवे परामर्श दात्री बोर्ड के सदस्य बनाये जाने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने जलेसर रोड पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
स्वागत समारोह में महासभा के पदाधिकारियों ने ठाकुर तेजवीर सिंह सिसोदिया का फूलमाला पहनाकर एवँ भगवान श्री राम की तस्वीर भेंट कर जोरदार स्वागत किया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुये ठाकुर तेजवीर सिंह सिसोदिया ने कहा कि रेलवे से सम्बंधित कोई भी जनसमस्या हो तो आप मुझे अवगत कराये। मेरा वादा है कि समस्या का समाधान कराऊंगा। उन्होंने इस उपलब्धि पर पार्टी हाईकमान, केंद्र सरकार तथा रेलवे मंत्रालय का आभार जताया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह ने की एवँ संचालन ठाकुर आशीष सेंगर ने किया। ठाकुर विनय कुमार सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री ठाकुर हरीश सेंगर ,जिला उपाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ,जिला उपाध्यक्ष ठाकुर रवि प्रताप सिंह , जिला सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ठाकुर आशीष सिंह, नगर अध्यक्ष विशाल ठाकुर ,नगर उपाध्यक्ष सोहन सिंह , गोविंद चौहान, इमलिया प्रधान नरेश ठाकुर , टिंकू सिंह राणा ,अमित ठाकुर ,सुरेंद्र सिंह पौरुष ,नवीन प्रताप सिंह ,अविनेश अग्निहोत्री ,सुनील अग्निहोत्री , चंद्रदेव, राजकुमार आदि मौजूद रहे।