अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री बने ठाकुर विनय कुमार सिंह

हाथरस। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का जिले में विस्तार करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा राजेन्द्र सिंह से विचार विमर्श के उपरांत एवँ जिला प्रभारी अनिल सिंह के निर्देश के बाद जिलाध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह ने रामायण बीज भण्डार के मालिक एवँ समाजसेवी ठाकुर विनय कुमार सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया है।
नवनियुक्त जिला संगठन मंत्री के प्रतिष्ठान पर पहुँचकर महासभा के पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर एवँ भगवान श्री राम की तस्वीर भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह ने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति हमारे परिवार का सदस्य है। जिला संगठन मंत्री ठाकुर विनय कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे में पूर्ण निष्ठा के साथ निभाऊँगा। समाज को एकजुट कर संगठन से जोड़कर मजबूत बनाऊंगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री ठाकुर हरीश सेंगर ,जिला उपाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ,जिला उपाध्यक्ष ठाकुर रवि प्रताप सिंह ,सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ठाकुर आशीष सिंह, नगर अध्यक्ष विशाल ठाकुर ,नगर उपाध्यक्ष ठाकुर सोहन सिंह , मीडिया प्रभारी गोविंद चौहान, ठाकुर राजकुमार सिंह,अमित ठाकुर ,मनोज चौहान ,नीरज चौहान ,टिंकू सिंह राणा आदि थे।

error: Content is protected !!