पुण्यतिथि पर बाबू जगजीवन राम को किया याद

हाथरस। भारतीय राजनीतिज्ञ भारत के प्रथम दलित उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की पुण्यतिथि का कार्यक्रम आज जिला एवं शहर कांग्रेस परसट्टा बाजार पर वरिष्ठ कांग्रेसी नारायण प्रसाद पिप्पल की अध्यक्षता में एवं शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम के संचालन में बनाई गई सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बाबूजी के छवि चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के इतिहास में दलित राजनीति का जिक्र जब कभी होता है तो उनका नाम जुबां पर सबसे पहले आता है। हमारे देश में ऐसे सैकड़ों क्रांतिकारी हुए हैं जिन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और राजनीतिक कौशल के दम पर देश की राजनीति में गहरी छाप छोड़ी है उन्हीं महान विभूतियों में से एक रहे हैं ‘बाबू जगजीवन राम’। इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और तपस्या के दम पर लाखों लोगों की जिंदगियां बदली, समाज के हर तबके के लोग को साथ लेकर चलने के लिए जीवन प्रयत्न काम किए। बाबू जगजीवन राम को सामाजिक न्याय और समाज में हाशिए पर पड़े लोगों के सबसे बड़े मसीहा के रूप में जाना जाता है उन्होंने दलित वंचित और शोषितों के लिए राजनीतिक गलियारों में आवाज उठाई उन्हें हक और न्याय दिलाने के लिए झंडे बुलंद किए। आज उन्हीं की पुण्यतिथि है जिस पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट जिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता शहर अध्यक्ष आमना बेगम ने कहा कि
1946 में, वह जवाहरलाल नेहरू की अस्थायी सरकार में सबसे कम उम्र के मंत्री बने और इसके बाद श्रम मंत्री के रूप में पहली भारतीय कैबिनेट भी बने, स्टार प्रचारक राजा रंगीला एवं यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंशुल अग्निहोत्री ने कहा बाबू जगजीवन राम जी को भारत में कई श्रम कल्याण नीतियों की नींव रखने का श्रेय दिया जाता है। बैठक में विनोद शर्मा शशि गुरु देवेंद्र शर्मा चौधरी उदल सिंह संतोष उपाध्याय आल चौधरी अभीमेष वार्ष्णेय पन्नालाल आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!