संचारी रोगों से बचाव हेतु आमजनमानस को जागरूक :डीएम

हाथरस । विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान 01-07-2023 से 31-07-2023 तक के सफल क्रियान्वयन के सम्बन्ध में अन्तर्विभागीय द्वितीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों संचारी रोगों से बचाव हेतु आमजनमानस को जागरूक करने के निर्देश दिए।
पिछले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में प्रदेश स्तर पर जनपद की प्रगति संतोषजनक न होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित समस्त विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस बार चलाये जा रहे अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं प्रगति खराब होने पर संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए माइक्रोप्लान तैयार कर समय से प्रेषित करने एवं माइक्रो प्लान के तहत कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया तथा अन्य संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित इलाज सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में एक है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग इस अभियान के सफल संचालन हेतु अपनी भूमिका पूर्ण मनोयोग से निभाये तथा सभी विभागों को निर्देश दिये कि वह संचारी रोग नियंत्रण अभियान का सफल आयोजन करें। दस्तक अभियान तथा संचारी अभियान में आशा/आंगनवाड़ी कार्यकत्री की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार के रोगियों की डेंगू एवं मलेरिया की जांच कराने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ने बताया कि संचारी रोगो के नियंत्रण के लिए जनपद में दिनांक 01 जुलाई, 2023 से 31 जुलाई, 2023 तक एक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा तथा 17.07.2023 से 31.07.2023 तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त कुल 10 विभिन्न विभागों का भी सहयोग प्राप्त किया जाएगा। जिसमें प्रमुख रूप से नगर विकास, ग्राम विकास, पशुपालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उद्यान विभाग एवं सूचना विभाग शामिल रहेंगे। दस्तक अभियान के अंतर्गत फ्रंटलाइन वर्कर आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री कुल पांच प्रकार की सूचनाएं घर-घर भ्रमण के दौरान प्राप्त करेंगी तथा उन्हें ब्लॉक मुख्यालय पर उपलब्ध कराएंगी। इसी क्रम में आशा आंगनवाडी कार्यकत्री बुखार के रोगियों की सूची, इंसुरेंस लाइक रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची, क्षेत्रवार ऐसे मकानों की सूची जहां घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया गया हो, तैयार करेंगी।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त एम0ओ0आई0सी, आदि उपस्थित रहे।
————————————————————–

error: Content is protected !!