पार्क के पीछे न लगे राष्ट्रीय सम्मान के प्रतीक अशोक स्तम्भ और भारतमाता की प्रतिमा, सभासद दल ने डीएम से की शिकायत

हाथरस। नगर पालिका द्वारा भारतमाता और राष्ट्रीय चिंन्ह अशोक स्तम्भ की प्रतिमा को मुख्य पार्क में न लगाकर पार्क के पीछे लगाने को लेकर भाजपा सभासद दल ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। वर्तमान गांधी पार्क के पीछे प्रतिमाओं को लगाने के लिये चल रहे कार्य को रोकने की मांग की है । जहाँ प्रतिमा लगाई जा रही वह स्थान इन प्रतिमाओं के राष्ट्रीय सम्मान के अनरूप नही है एवँ जनभावनाओं के विपरीत है। सभासदों ने मांग की है कि भारत माता और राष्ट्रीय चिंन्ह अशोक स्तम्भ प्रतिमा को सम्मान पुर्वक नगर पालिका के पार्क में स्थापित कराया जायें।
भारतीय जनता पार्टी सभासद दल ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि नगर पालिका द्वारा अलीगढ़ रोड स्थित गाँधी पार्क पर गाँधी जी की प्रतिमा के पीछे भारत माता और राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ की प्रतिमा लगाई जा रही है । यह प्रतिमा मुख्य पार्क जिसमे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा है उसमें न लगाकर गाँधी जी की प्रतिमा के पीछे स्थापित की जा रही है जो नितान्त ही गलत एवँ सम्मान जनक नही है। भारत माता और राष्ट्रीय चिंन्ह अशोक स्तम्भ देश के राष्ट्रीय सम्मान के प्रतीक है इन्हें मुख्य स्थान पर लगाना चाहिए। जहां यह प्रतिमा लगाई जा रही है यदि उस क्षेत्र के मकान एवँ दुकानों ने अपनी बिल्डिंग को ऊंचा बनवाया तो यह प्रतिमा ढक जायेगी। जिससे पैसे की भी बर्बादी होगी। लेकिन नगर पालिकाध्यक्ष की यह हठधर्मिता है कि राष्ट्र सम्मान के साथ खिलवाड़ करते हुये एवँ जनभावनाओं के विपरीत होते हुये भी इन प्रतिमाओं को गांधी पार्क में लगे गांधी जी की प्रतिमा के पीछे लगाई जा रही है जहां कार्य जारी है। उक्त से सम्बंधित बोर्ड से भी स्वीकृति नही ली गई है।
भारत माता और राष्ट्रीय चिंन्ह अशोक स्तम्भ देश के सम्मान के प्रतीक है इन्हें मुख्य स्थान पर लगाना चाहिए इसलिये इन प्रतिमाओं को नगर पालिका के पार्क में लगवाने का कष्ट करें।
मांग करने वालों में प्रदीप शर्मा ,निशान्त उपाध्याय ,नारायण लाल , वीरेंद्र माहौर ,श्री भगवान वर्मा ,राजेन्द्र गोयल , रिनेश मिश्र ,अंजली शर्मा ,रामवती माहौर आदि थे।

error: Content is protected !!