हाथरस। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने असत्य पर सत्य की जीत के पर्व विजयदशमी को उमंग और उत्साह के साथ मनाया। हवन यज्ञ कर शास्त्र पूजन किया गया एवँ मिष्ठान का वितरण किया गया। एकजुट रहने एवँ समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा क्षत्रिय धर्मशाला में विजयदशमी कार्यक्रम आयोजित किया गया । जहां क्षत्रिय समाज के लोग एकत्रित हुये। आगंतुकों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। इसके बाद हवन यज्ञ किया गया। शस्त्रों का पूजन किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष ठाकुर जोगेन्द्र सिंह ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि दशहरा पर्व क्षत्रियों के गौरव का पर्व है। इस दिन क्षत्रियों के अराध्य भगवान राम ने बुराई पर अच्छाई की जीत दिलाई। समाज की रक्षा का दायित्व क्षत्रिय समाज पर है इसलिए शस्त्रों का प्रयोग समाज की रक्षा के लिए सकारात्मक परिणामों के लिए किया जाए । क्षत्रिय बंधु समाज की मजबूती के लिए कार्य करें।
जिला महामंन्त्री ठाकुर हरीश सेंगर ने कहा कि हमें समाज में हो रहे अत्याचारों का विरोध करते हुए समाज के कमजोर लोगों को न्याय दिलाने का कार्य करना चाहिए। समाज की एकजुटता के लिए प्रयासरत रहना होगा। हम संगठित होंगे तभी समाज का विकास संभव है।उन्होंने समाज के लोगों से कुरीतियों को त्यागने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने की।
कार्यक्रम में हरीश सेंगर, देवेंद्र सिंह तोमर, गिरीश सेंगर ,लीलावती पुंडीर ,नीरज प्रताप सिंह ,अमित ठाकुर,भारतेंद्र पाल सिंह, मनोज चौहान, भंवर पाल सिंह भूपेंद्र सिंह,कपिल राघव, ठाकुर कुशल पाल सिंह चंदन सिंह अनिल सिंह ,प्रदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह सेंगर, नवीन प्रताप सिंह , सुनील चौहान, रवि प्रताप सिंह, पारस सेंगर,अरवेन्द्र अनिल सिंह ,रविंद्र सिंह सिकरवार, सोहन सिंह ,विशाल ठाकुर, सुरेंद्र सिंह पुरुष, केशर रावत,विनय सिंह,अजय पुरूष, नवीन प्रताप सिंह,अन्नी ठाकुर, , अवधेश प्रताप सिंह, राणा प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे ।