प्रदेशवासियों को गुंडों ,माफियाओं से मिली मुक्ति :योगी ,10 मार्च को जोरशोर से उत्सव मनाने को रहे तैयार

हाथरस। प्रदेश में दुबारा सरकार बनने के मिल रहे रूझानों से उत्साहित प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रजद्वार देहरी से जीत की हुंकार भरी।उन्होंने सभी से 10 मार्च को जोरशोर से उत्सव मनाने को तैयार रहने को कहा। जिले की तीनों विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करने आये प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने गुंडों माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि 10 मार्च के बाद फिर बुलडोजर चलेगा। उन्होंने तीनों विधानसभा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।उन्होंने काका हाथरसी की एक कविता का पाठ भी किया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस, सादाबाद एवँ सिकंदराराऊ में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुये विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। हाथरस के बागला इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सबका साथ और सबका विकास सबका विश्वास के साथ कार्य कर रही है। कोरोना जैसी महामारी में विपक्षियों ने वैक्सीन कोब्लेकर देशवासियों को गुमराह किया। आज डबल दोजी की वैक्सीन के बाद सभी को सुरक्षित करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। अब वैक्सीन पर गुमराह करने वालों को वोट के चोट कर जोरदार तमाचा मारने की आवश्यकता है। डबल इंजन की सरकार ने वैक्सीन की ही डबल डोज नही बल्कि राशन की भी डबल डोज दी है। राशन वितरण में किसी भी प्रकार का भेदभाव नही हो रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हर ओर विकास हो रहा है। हाथरस में पुल का निर्माण हो चुका है ।मेडिकल कॉलेज बन रहा है। पिछली सरकार आखिर यहां मेडिकल कॉलेज क्यों नहीं बनवा पाई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश का नही सिर्फ सैफई खानदान का विकास होता था। नियुक्तियां निकलते ही चाचा भतीजा वसूली पर निकल जाते थे। समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश में रोजाना दंगे होते थे और कर्फ्यू लग जाता था। बाजार बंद रहते थे। अब प्रदेश में दंगे नहीं होते। व्यापारी ,माताएं बहने सुरक्षित है। अब शानदार तरीके से कावड़ यात्रा निकलती है और बम-बम-भोले के जयकारे लगते हैं।
मुख्यमंत्री ने गठबन्धन पर निशाना साधते हुये कहा कि 2017 में भी दो लड़कों की जोड़ी आई थी। लेकिन जनता ने उसे जवाब दे दिया। जब मुजफ्फरनगर में दंगा हो रहा था तो एक लड़का दिल्ली में बैठकर तमाशा देख रहा था और दूसरा लखनऊ से दंगा करा रहा था। उन्होंने कहा कि 10 मार्च के बाद बुलडोजर फिर चलेगा इसलिये 20 मार्च को कमल के सामने का बटन दबाकर जिले की तीनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।

error: Content is protected !!