भाजपा प्रत्याशी अंजुला सिंह माहौर की बढ़ी मुश्किलें, भाजपा सभासद भी उतरे विरोध में

हाथरस।हाथरस सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी अंजुला सिंह माहौर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा खुलकर विरोध किया जा रहा है। अब भाजपा सभासद ने भी बाहरी होने का आरोप लगाते हुये विरोध दर्ज कराया है। एक दो दिन में यह विरोध तेज होने की आशंका है। विरोध के बीच आज चुनावी कार्यालय का भी शुभारम्भ कर दिया गया।
भाजपा द्वारा सदर सीट से घोषित प्रत्याशी अंजुला सिंह माहौर का विरोध रूकने का नाम नही ले रहा। आज भाजपा सभासद ने भी सोसालमीडिया पर पोस्ट डालकर अपना विरोध दर्ज करा दिया। वार्ड 07 से भाजपा सभासद निशांत उपाध्याय ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अंजुला को हराओ,हाथरस बचाओ बाहरी भगाओ। इससे पहले 27 जनवरी को भाजपा प्रत्याशी अंजुला सिंह माहौर के खिलाफ भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त नारेबाजी की थी। उनके हाथों में विरोध लिखी हुई तख्तियां लगी हुई थी। जोरदार नारेबाजी के बीच अंजुला माहौर मुर्दाबाद के भी नारे लगाये गये थे। वही बाहरी तेरी खेर नही योगी तुझसे वैर नही के नारे लगाए गये थे।

भाजपा सभासदों ने किया विरोध तो होगा बड़ा नुकसान

जिस तरह से अंजुला सिंह माहौर का विरोध हो रहा है उससे पार्टी को नुकसान होने से इनकार नही किया जा सकता है। वहीँ भाजपा सभासदों ने विरोध शुरू कर दिया तो पार्टी को गंभीर नुकसान हो सकता है। राजनैतिक पंडितों की माने तो सभासदों के साथ क्षेत्रीय जनता का सीधेतौर से जुड़ाव होता है। सभासद वार्ड में घूमते हुये किसी भी प्रत्याशी की ओर माहौल बनाने में बढ़ी भूमिका अदा करता है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी के विरोध की आग में भाजपा के सभासद द्वारा विरोध करना कही चिंगारी साबित न हो।

सभासदो से नही मिली भाजपा प्रत्याशी

भाजपा प्रत्याशी अंजुला सिंह माहौर के खिलाफ असंतोष धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। एक सभासद द्वारा विरोध किये जाने के बाद अन्य सभासद भी खफा चल रहे है। सूत्रों की माने तो अभी तक इन जनप्रतिनिधियों से भाजपा प्रत्याशी ने मुलाकात नही की है। विरोधी खेमा इसी का लाभ उठाने की तैयारी कर रहा है। एक सभासद द्वारा किया गया विरोध इसी ओर इशारा करता है है कि एक – दो दिन में विरोध बढ़ सकता है।

error: Content is protected !!