कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष के स्मृति समारोह में पधारेंगे राष्ट्रीय प्रांतीय नेता गण

हाथरस। जन जन के प्रिय एवं प्रमुख समाजसेवी शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय नेताजी का 20 वा स्मृति समारोह कल दिनांक 23 दिसंबर सुबह 11:30 बजे जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर जहीरूद्दीन पीरजादा की अध्यक्षता में मनाया जाएगा जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी उपेंद्र सिंह प्रदेश महासचिव प्रभारी श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका सिंह महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता राजपूत प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह दिवाकर सिकंदराराऊ विधानसभा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राकेश यादव सादाबाद विधानसभा के केंद्रीय पर्यवेक्षक अमोल चौरसिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे कृष्ण गोपाल वाष्र्णेय स्मृति सम्मान से राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत सुभाष चंद शर्मा को सम्मानित किया जाएगा कार्यक्रम में एक और साहित्यिक संस्था ब्रज कला केंद्र राष्ट्रीय कवि संगम साहित्य संगम की ओर से काव्य के माध्यम से नमन किया जाएगा तो वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम को प्रियंका गांधी के उद्घोष लड़की हूं लड़ सकती हूं महिला एवं कार्यकर्ता सशक्तिकरण को समर्पित होगा यह जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता महिला शहर अध्यक्ष सलमा बेगम ने दी

error: Content is protected !!