प्रियंका गांधी कर रही महिलाओं के उत्थान और विकास के कार्य ,प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा निकाली

हाथरस। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा महंगाई हटाओ भाजपा भगाओ के तहत जनपद की हर विधानसभा में निकाली जा रही है उसी के तहत आज हाथरस शहर में रमनपुर नवल नवल नगर से शुरू होकर महादेव कॉलोनी श्रीनगर इगलास अड्डा आदि नगर के बालों में भ्रमण करती हुई मां चामुंडा मंदिर पर समापन हुआ। जिसका नेतृत्व शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम एवं उपाध्यक्ष मधुर मनोहर शर्मा ने किया मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा ली है और वह प्रतिज्ञा देश के प्रत्येक वर्ग के हित में लिए हैं उन्होंने महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए बहुत कुछ सोचा है और कर रही हैं क्योंकि देश में जब तक महिलाएं मजबूत नहीं होंगे तब तक हमारा देश मजबूत नहीं होगा आदि काल से लेकर आज तक हम मातृशक्ति को पूछते हैं और आज देश को खुशहाल बनाने के लिए कांग्रेस को लाना होगा देश की एकता अखंडता और मजबूती के लिए कांग्रेस को मजबूत करना होगा प्रतिज्ञा यात्रा में जिला सचिव हरि शंकर वर्मा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपिन अग्निहोत्री संदीप कश्यप राजकुमार महेश चंद सुनील गॉड कन्हैया लाल शर्मा अंसार खान चांद बाबू गोविंद गोपाल शर्मा पन्नालाल कपिल नरूला विष्णु कुमार संजय कप्तान रोहन कर्दम आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!