विश्वकर्मा शाखा के स्वयसेवकों ने मनाया दीपोत्सव,कैलाश मंदिर को भव्य दीपमालिका से सजाया

हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विश्वकर्मा शाखा के स्वयसेवकों ने बस्ती के निवासियों के साथ भव्य दीपोत्सव हरिगढ़ रोड स्थित कैलाश मन्दिर पर मनाया।
मन्दिर परिसर में दीपकों से सुंदर स्वस्तिक बनाया गया एवँ भव्य दीपमालिका से सजाया गया। मन्दिर में दीपों से अद्भुत छटा विखर रही थी।
जिला सह प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर द्वारा युगों युगों से बहती आई हिन्दू संस्कृति धरा!उससे ही एकात्म हुआ है सारा राष्ट्र हमारा गीत का गान किया गया। इसके उपरांत दीपोत्सव में आये बंधुओं का जिला सह सेवा प्रमुख चंद्रप्रकाश ने मार्गदर्शन करते हुये दीपावली पर्व पर प्रकाश डाला। सभी ने अपनी संस्कृति एवँ धर्म की रक्षा का संकल्प लिया। सभी ने एक दूसरे को दीपोत्सव की बधाई दी। इस अवसर पर जय श्री राम एवँ हर हर महादेव के जय घोषों लगाये गये। अंत मे शाखा के मुख्य शिक्षक योगेश पचौरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
दीपोत्सव कार्यक्रम में आशीष कुलश्रेष्ठ , भव्य सेंगर ,राकेश शर्मा ,सुनीत सजग , प्रदीप वर्मा, मिथलेश शर्मा, काका शर्मा ,राम प्रकाश पचौरी ,छोटू पचौरी ,मंजू देवी, शिवांशु,अशोक, आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!