उप मुख्यमंत्री ने तालाब ओवरब्रिज का किया लोकार्पण , पालिकाध्यक्ष के कार्यो को सराहा

हाथरस । मा0 उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य ने तालाब चौराहे पर स्थित हाथरस सिटी स्टेशन तथा मुरसान स्टेशन के मध्य सम्पार संख्या 309 उपरगामी पुल का विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना एवं मंत्रोच्चारण के साथ लोकार्पण किया। उन्होंने पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के कार्यो की सराहना की।
जिलाधिकारी रमेश रंजन तथा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बुके भेंटकर माननीय उपमुख्यमंत्री जी का स्वागत किया।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि पुल निर्माण की स्वीकृति वर्ष 2017-18 में प्रदान की गई थी। सेतु निगम का निर्माण कार्य माह अगस्त, 2018 में शुरू किया गया था। पुल की लंबाई 577.220 मीटर है। जिसकी कुल लागत 3208.35 लाख रुपये मंजूर की गई थी, जिसमें सेतु निगम का अंश 2309.81 लाख एवं मुख्य सेतु के लिए रेलवे विभाग की लागत 898.54 लाख रुपये से कराया गया है। इस अवसर पर उओ मुख्यमंत्री ने पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के कार्यो की सराहना की। ओवरब्रिज को मोहक तरीके से सजाया संवारा गया है।ओवरब्रिज की सुंदर वाल पेंटिग देखी। लोकार्पण के दौरान मा0 सांसद राजवीर दिलेर, मा0 विधायक सदर हरी शंकर माहौर, माननीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, प्रीति चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी आर0बी0 भास्कर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ चंद्रमोहन चतुर्वेदी, उप जिलाधिकारी सदर राजकुमार सिंह यादव, तहसीलदार सदर प्रवीण कुमार,आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!