बाबू जी के जीवन से कार्य करने की मिलती रहेगी प्रेरणा: शरद माहेश्वरी, अलीगढ़ पहुँचकर दी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धाजलि

हाथरस। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन की सूचना सुनकर भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी एवं उनकी टीम के पदाधिकारी अलीगढ़ स्थित अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम में जाकर कल्याण सिंह जी के पार्थिव शरीर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, और भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी का यह कहना था कि कल्याण सिंह बाबू जी राम मंदिर निर्माण के लिए ही पैदा हुए थे, उन्होंने अपने मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद को राम मंदिर के लिए ठुकरा दिया था, और ईश्वर के आशीर्वाद से उन्होंने अपनी आंखों के सामने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को प्रारंभ ही करवा दिया यह बड़े सौभाग्य की बात है, कल्याण सिंह जी का नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा हाथरस की राजनीति में कल्याण सिंह जी बाबू जी का बहुत ही बड़ा योगदान रहा है, कल्याण सिंह बाबू जी ने भारतीय जनता पार्टी को शून्य से शिखर पर पहुंचा दिया, यह आज हम उनके निधन पर आए हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, एवं अपार जनसमूह की उपस्थिति को देखकर आज अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है,भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है इसमें उनका बहुत अतुलनीय योगदान रहा है उसको कभी भूले नहीं भुला सकते, श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता राम कुमार माहेश्वरी, शहर उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय नगर मंत्री अर्जुन बाल्मीकि, हरीश सैंगर, नगर मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक, रजत अग्रवाल वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान आदि थे।

error: Content is protected !!