पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्षउल्लास के साथ मनाया भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी का जन्मदिवस

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी का 37 वां जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर नगर कमेटी द्वारा मनाया गया। जन्मदिवस कार्यक्रम में पहुँच कर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, जिला प्रभारी राजा वर्मा, पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने शरद माहेश्वरी को आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। भाजपा शहर कमेटी की ओर से भाजपा शहर अध्यक्ष की सक्रियता एवं संगठनात्मक कार्यों करने की क्षमता की प्रशंसा की गई एवं, सामाजिक एवं जनहित कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए भाजपा शहर कमेटी के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की, और शरद माहेश्वरी का फूल मालाओं से लादकर, पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया, जिसमें पदाधिकारियों द्वारा विचार व्यक्त गए,विचार व्यक्त करने वालों में उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय,वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, पंडित मोहित शर्मा, नगर मंत्री हरीश सैंगर ने विचार व्यक्त किए, जन्म दिवस कार्यक्रम में अर्जुन बाल्मीकि, भूपेन्द्र कौशिक, रजत अग्रवाल,विशाल ठाकुर अर्जुन गुप्ता,अशोक गोला, उपस्थित थे, जिसमें भाजपा शहर अध्यक्ष शरद महेश्वरी द्वारा यह कहा गया कि मैं भारतीय जनता पार्टी के लिए जितना ज्यादा से ज्यादा हो सकेगा वह तन मन धन से करूंगा,एवं करता रहूंगा, आप लोगों के लिए हमेशा आधी रात तैयार रहूंगा, जनहित के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लूंगा, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिए गए कार्यक्रमों ,एवम् रीति नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाऊंगा, समाज में सरकार द्वारा जारी की गई योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक योजना पहुंचे पूरा पूरा प्रयास करुंगा,जन्मदिन के दौरान क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष जोगिंदर सिंह द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया
प्रमोद सेंगर, टिंकू राना, मनोज चौहान, प्रदीप सिंह, सोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह पुरुष, अमित ठाकूर, केशर रावत,अन्नी ठाकुर, आशीष सिंह ,रविंद्र सिंह सोनी ठाकुर आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!