राशन वितरण में धांधली की पुर्व की शिकायतों पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही नही करने के आरोप
हाथरस। राशन वितरण में धांधली की शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा कार्यवाही नही करने पर कर्मयोग सेवा संघ के अध्यक्ष द्वारा 15 जून को तहसील पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।
कर्मयोग सेवा संघ के अध्यक्ष विवेकशील राघव ने उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ को पत्र सौंपकर राशन विक्रेताओं द्वारा राशन वितरण में अनियमितता के आरोप लगाते हुये शिकायत की है । उन्होंने शिकायती पत्र में कहा है कि ब्लॉक हसायन एवं सिकंदराराऊ के राशन विक्रेता 5 किलो यूनिट की बजाए 4 किलो प्रति यूनिट राशन का वितरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि पूर्व में भी कर्मयोग सेवा संघ द्वारा शिकायतकर्ताओं के साथ शिकायत की गई थी। परंतु अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। गांव पोरा, गांव जारूउ,, छीतीपुर में चना का वितरण भी नही किया गया है। वहीँ प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही नही की जा रही है। ऐसी स्थिति में मजबूरन सामाजिक दूरी बनाते हुये 15 जून को तहसील सिकंदराराऊ पर प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवँ प्रशासन की होगी।