शाखा वार्षिकोत्सव में बाल स्वयंसेवकों के कौशल प्रदर्शन ने मौहा मन,संघ पर समाज का बढ़ा विश्वास :धर्मेन्द्र

हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विवेकानंद सायं शाखा का वार्षिक उत्सव बीएलएस स्कूल के खेल मैदान में आयोजित किया गया। बाल स्वयंसेवकों ने अपने अनुशासन के साथ कौशल प्रदर्शन से उपस्थित समूह का मन मौह लिया।
परम पवित्र भगवा ध्वज को संघ स्थान पर आरोहित कर वार्षिक उत्सव का प्रारम्भ हुआ। पूर्ण गणवेशधारी वाल स्वयंसेवकों ने शारीरिक कौशल का प्रदर्शन करते हुये दंड प्रहार, नियुद्ध, समता, संचलन, योग, आसन, सूर्य नमस्कार, संधि योग आदि के शानदार प्रदर्शन किए।
इस अवसर पर मुख्यवक्ता सह प्रान्त प्रचारक धर्मेन्द्र ने कहा की संघ की शाखाएं वार्षिक उत्सव का आयोजन करती हैं। वार्षिकोत्सव शाखाओं पर पूरे वर्ष होने वाले कार्यक्रमों का प्रदर्शन है। प्रतिदिन शाखा पर पहुँचकर स्वयंसेवक शारीरिक व बौद्धिक कार्यक्रमों के द्वारा अनुशासन के साथ संस्कारों को ग्रहण करते है। समाज के सम्मुख उसका प्रदर्शन वार्षिक उत्सव में किया जाता है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा कोई खेल खेलने का स्थान या परेड करने का स्थान मात्र नहीं है बल्कि संघ की शाखा दुर्जन शक्तियों में भय व्याप्त हेतु एवं सज्जन शक्तियों के संरक्षण हेतु है।
उन्होंने कहा कि संघ पर समाज का विश्वास शाखा से बढ़ा है। वह जानते है कि वहाँ भेदभाव नहीं है साथ ही संस्कार एवँ अनुशासन सीखकर उनल बेटा अच्छा व्यक्ति बनेगा और हमारे परिवार का नाम रोशन करेगा। संघ की शाखा स्वयंसेवक निर्माण के साथ-साथ समाज व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वार्षिक उत्सव में एकल गीत का गान किया गया।वार्षिकोत्सव में स्वयंसेवकों के प्रदर्शन को देखने के लिये काफी संख्या में समाज के लोग आये। भारत माता की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख उधोगपति डॉ ओ पी अग्रवाल एवँ संचालन कपिल ने किया।
कार्यक्रम में नगर जिला संघ चालक सुखपाल , जिला कार्यवाह रामकिशन,जिला प्रचारक धर्मेन्द्र,नगर प्रचारक चंद्रशेखर ,नगर विद्यार्थी प्रमुख हरिपाल सिंह ,सह विद्यार्थी प्रमुख अनमोल अग्निहोत्री ,देवगन , शाखा कार्यवाह हार्दिक सहित जिले एवँ नगर के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!