हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के होली मिलन समारोह में लोगों से होली के पर्व पर सामाजिक समरसता के साथ आपसी प्रेम भाव बढ़ाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर समाज के उन्नयन के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रताप शाखा द्वारा मेंडू गेट स्थिति गोपाल धाम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आरएसएस के जिला प्रचारक धर्मेन्द्र ने कहा कि होली सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ ही सामाजिक ताने बाने को मजबूत बनाने का त्योहार है। होली पर सभी को बुराइयों से दूर करने व रहने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष भगवान सहाय ने कहा कि संघ समाज में एकजुटता लाने का माध्यम है। कवियों ने अपने काव्य से शमां बांध दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी होली गीतों पर सुंदर प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर पुष्पों की एवँ गुलाल की जमकर होली खेली। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड सैनिक भगवान सहाय एवँ संचालन जिला सम्पर्क प्रमुख विष्णु वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में जिला सह संघ चालक डॉ यूएस गौड़, जिला प्रचार प्रमुख मनोज अग्रवाल, जिला सह प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर , धर्म जागरण समन्वय के नगर संयोजक हिमान्शु मिश्र ,नगर सह व्यवस्था प्रमुख सतीश ,सुनीत आर्य ,वीरेंद्र प्रसाद कप्तान, देवेन्द्र वार्ष्णेय ,तरुण शर्मा , योगेश पचौरी ,हिमान्शु वर्मा ,सभासद वीरेन्द्र माहौर ,बनवारी लाल शर्मा ,सभासद प्रदीप शर्मा , सभासद श्री भगवान वर्मा ,अमन बंसल , भोला ,विजय वर्मा आदि मौजूद रहे।