संघ में जति वाद एवँ भेदभाव नहीँ:धर्मेन्द्र ,मुरसान खण्ड़ में हुआ संघ परिचय वर्ग

हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ परिचय वर्ग का आयोजन मुरसान खण्ड़ के कोटा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला प्रचारक धर्मेंद्र एवँ खण्ड संघचालक हरीश व विभाग सेवा प्रमुख मनवीर ने द्वारा भारतमाता के चित्र पर फूलमाला पहनाकर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य वक्ता जिला प्रचारक धर्मेन्द्र ने संघ की स्थापना पर प्रकाश डालते हुये कहा कि हिन्दू समाज पर हो रहे अत्याचार व समाज में व्याप्त कुरीतियों से लोगों को जागरूक करने एवँ राष्ट्र एवँ समाज उत्थान के लिये सन 1925 में डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। उन्होंने कहा कि संघ समाजहित एवँ राष्ट्रहित में कार्य करता है। संघ में जति वाद एवँ भेदभाव की कोई जगह नही है। संघ के स्वयंसेवक शसक्त समाज एवँ विकसित राष्ट की परिकल्पना के साथ कार्य करते है। संघ के स्वयसेवकों के लिये समाज की सेवा एवँ राष्ट्रधर्म ही सर्वोपरि है। उन्होंने संघ के विचारों के साथ आगे बढ़ने एवँ राष्ट्र एवँ समाज की सेवा करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन खण्ड कार्यवाह कृष्णा चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कार्यवाह रामकिशन , जिला सेवा प्रमुख आलोक पचौरी, खण्ड संघचालक हरीश,
विभाग गौ कथा प्रमुख तारा चन्द्र शास्त्री, उपखंड कार्यवाह राकेश ,पवन आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!