भाजपा सेक्टर प्रभारी योगेन्द्र सिंह गहलौत के नेतृत्व में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

हाथरस। रुहेरी मंडल के गांव हतीसा में जिलाकार्यसमिति सदस्य व भाजपा सेक्टर प्रभारी योगेन्द्र सिंह गहलौत ने अपने बूथ संख्या 223 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि अपने बूथ कार्यकर्ताओं के साथ समर्पण के रूप में मनाई सेक्टर प्रभारी योगेन्द्र सिंह गहलौत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पंडित जी महान विचारक एकात्म मानववाद, एकात्म मानवदर्शन प्रखर राष्ट्रवादी एवं अंत्योदय के प्रणेता और हमारे पथप्रदर्शक थे उनके विचार में समाज का विकास पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़कर ही सम्भव  होगा वे भारतीय जन संघ के अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक भी रहे इस मौके पर डॉ. संदीप गहलौत, राजदीप गहलौत, मदन गहलौत, अमन गहलौत, आकाश गहलौत, रजत गहलौत, करन राठौर,ईशु गहलौत, विक्की शर्मा,उदय गहलौत, गुलशन गहलौत, किशन गहलौत, अजय गहलौत, मोन्टी राघव व आन्या गहलौत आदि लोग मौजूद थे ।

error: Content is protected !!