निधि समर्पण अभियान में भाजपा नेत्री संध्या आर्य टोली के साथ घर घर जाकर परिवारों से करा रही समर्पण

हाथरस। जनवरी अयोध्या में भगवान श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हेतु चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान की सफलता हेतु भाजपा की जिला मंत्री संध्या आर्य ने शहर के प्रमुख बाजारों व क्षेत्रों में जाकर लोगों से सहयोग मांगा और भगवान राम के भक्तों द्वारा भी दिल खोल कर दान दिया जा रहा है भाजपा नेत्री श्रीमती संध्या आर्य के नेतृत्व में राम भक्तों की टोली शहर के रामलीला मैदान बंगाली गली बख्तावर गली आदि क्षेत्रों में घर घर दुकान दुकान जाकर महिलाओं पुरुषों से राम मंदिर निर्माण हेतु सहयोग प्राप्त किया और उनको राम मंदिर निर्माण संबंधी प्रचार सामग्री वितरित की भाजपा नेत्री संध्या आर्य ने लोगों से भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण हेतु अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की इस मौके पर भाजपा की जिला मंत्री श्रीमती संध्या ने कहा के बड़ा ही शुभ एवं सौभाग्य है। कि करीब 500 वर्ष के संघर्ष के बाद अयोध्या में हमारे आराध्य भगवान राम के जन्म स्थान पर उनका भव्य मंदिर बनने जा रहा है और इतिहास में यह पल स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जाएगा जो कि कई पीढ़ियों तक स्मरण रहेगा इस दौरान आम जनमानस ने पूरे उत्साह के साथ निधि समर्पण अभियान में सहयोग किया इस कार्य में भाजपा नेत्री संध्या आर्य के साथ वीरांगना वाहिनी की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता वर्मा श्रीमती तरुण बघेल श्रीमती सुनीता शर्मा अंकुश राजोरिया गोविंदा पहलवान पंकज दत्त शर्मा मुरारी लाल शर्मा पदम् कुमार आदि कार्यकर्ता रहे।

error: Content is protected !!