श्री रामजन्मभूमि मन्दिर निधि समर्पण अभियान के जनजागरण हेतु विश्वकर्मा शाखा की बस्ती में निकली सायं फेरी पदयात्रा

हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर हेतु 15 जनवरी से प्रारम्भ हो रहे निधि समर्पण अभियान के जनजागरण हेतु नगर एवँ गांवों में प्रभात फेरियां एवँ पदयात्राओं के द्वारा समाज मे जागरूकता लाई जा रही है।इसी क्रम में हाथरस नगर की विश्वकर्मा शाखा की बस्ती में सायं फेरी पदयात्रा निकली गई ।सायं फेरी पदयात्रा को नगर कार्यवाह मुकेश बंसल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। सायं फेरी पदयात्रा का जगह जगह लोगों ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
सायं फेरी पदयात्रा सरस्वती शिशु मंदिर लेवर कॉलोनी से प्रारम्भ होकर ,नेहरू कॉलोनी, लेवर कॉलोनी, गिर्राज कॉलोनी ,बसंत ब्यू, बसंत बाग , साकेत कॉलोनी में भृमण किया।
भगवा झंडियो को हाथ मे लेकर चल रहे श्री राम भक्तों ने जय श्री राम उदघोषों के साथ राम लाला हम आ गये मन्दिर भव्य बनायेंगे,बच्चा बच्चा राम का जन्मभूमि के काम का नारे लगाये। पदयात्रा जिस गली से निकल रही थी उस गली के निवासियों ने भी जय श्री राम के नारे लगाये। जगह जगह राम भक्तों को स्थानीय निवासियों ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया वहीँ की जगह पुष्पवर्षा भी गई।
पदयात्रा में जिला सह कार्यवाह उमाशंकर वार्ष्णेय ,नगर कार्यवाह मुकेश बंसल ,जिला बौद्धिक प्रमुख महेश दुबे ,जिला सह प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर , योगेश पचौरी , राजबर्धन , रवि वार्ष्णेय , विशन वार्ष्णेय , भव्य सेंगर , गर्व सेंगर ,ऋषभ सेंगर, अमूल कुमार ,विमल प्रधान ,नीरज उपाध्याय , सोहन सिंह , सौरभ ,शिवांशु , शिवम शर्मा ,आयुष कुमार , आशीष सिंह ,हरीश सेंगर आदि श्री राम भक्त मौजूद रहे।

error: Content is protected !!