किसान हमारे अन्नदाता है इनको गुमराह मत करो- विशाल शर्मा

हाथरस। अखिल भारतीय युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने किसानो से अपील करते हुए कहा है कि विपक्ष के बहकावे में न आये। किसान भाई राजनीतिक पार्टियां न किसान आंदोलन के नाम पर किसानों को गुमराह कर सत्ता पाने की लालसा पाल रखी है। में बताना चाहता हूँ सभी राजनीतिक पार्टियों को अगर सत्ता चाहिए तो देश की गरीब जनता. मजदूर. जरूरतमंद लोगो की सेवा करो उनका सम्मान करो किसान हमारे अन्नदाता है इनको गुमराह मत करो। हमारे देश के किसानों को आंदोलनकारियों का मॉडल मत बनाइये भारत का किसान आंदोलनकारी नही है भारत का किसान क्रन्तिकारी है और सरकार के साथ मिलकर कृषि के क्षेत्र में कृतिमान स्थापित कर रहा है। भारत का किसान तो अन्नदाता है इनके सिर पर अन्नदाता का ताज रखा रहने दीजिए। जिन्होने किसान बिल का समर्थन किया किसान बिल का बिरोध करने बाली सभी राजनीतिक पार्टियों के मुंह पर एक करारा तमाचा जड़ा है। साथ ही सरकार से भी अपील करते हुए कहा कि हमारे किसान भाइयों की उचित मांगों को मान लिया जाए। ऐसी हाड़ कपाऊ ठंड में भारत का किसान सड़को पर डटा है।

error: Content is protected !!