हाथरस। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत कैंप का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने शिरकत की जिसमें महिला मोर्चा की नेता एवं लाला नगला बूथ की अध्यक्ष मनीषा गोस्वामी ने हमें जानकारी देते हुए बताया इस कैंप के माध्यम से 160 नए मतदाता बनाए गए हैं, वही महिला मोर्चा की नेता संतोष जोशी पूनम शर्मा भी उक्त मतदाता कैंप में सहयोग करती दिखी, वही भाजपा उपाध्यक्ष मुरारी वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुए बताया महिला मोर्चा हर रविवार को भिन्न भिन्न चौराहे पर नए मतदाता बनाने के लिए कैंप लगाएगी, मुख्य अतिथि शहर अध्यक्ष शरद महेश्वरी ने यह बताया की पार्टी का लक्ष्य भाजपा का वोट कैसे बढ़े इस पर पूरी तरीके से ध्यान देना है , हर गली गली जाकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवक-युवतियों से संपर्क करना है उनको वोट बनवाने के लिए प्रोत्साहन करना है और जब वह मतदाता बन जाए तो उनको बधाई देनी है, उक्त कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय , पूनम शर्मा, बबली सिंह,मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक, अंकित गौड़ आदि उपस्थित थे।