हर कदम नारी स्वावलम्बन की ओर

हाथरस। भारतीय संस्कृति में महिला को शक्ति के रूप में पूजा जाता रहा है। नारी ‘शक्ति’ का प्रतीक आगे भी रहे और उसे सम्मान मिलता रहे है। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा शारदीय नवरात्र के दौरान मिशन शक्ति अभियान चलाने की घोषणा की थी। इस अभियान को चलाने का राज्य सरकार का उद्देश्य हर बेटी-हर महिला का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध करना है। इसी के तहत जिले में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में कोरोना से बचाव के नियमों का भी पालन किया जा रहा है।
महिला कल्याण विभाग की ओर से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जनपद स्तर पर जनसामान्य से महिलाओं और बच्चों के सुरक्षा, संरक्षण व हिंसा पर रोकथाम के लिए काम करने वाले व्यक्तियों को शक्ति चैंपियन का दर्जा दिया गया तथा पहचान पत्र वितरित किये गए। मिशन शक्ति अभियान की नवंबर माह की कार्य योजना के अनुसार सोमवार को विशेषज्ञ परामर्शदाताओं जिन्होंने अभियान में नि:शुल्क रूप से परामर्श सेवाएं प्रदान की है उनका सम्मान समारोह विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। महिला कल्याण विभाग ने मिशन शक्ति में सहयोग करने वाले 39 ‘शक्ति चैंपियन’ को पहचान पत्र व बैज देकर सम्मानित किया गया। शक्ति चैंपियन में समाजसेवकों के अलावा ग्राम प्रधान, व स्वच्छाग्राही आदि भी शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी आर.बी.भास्कर ने की। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर बल देते हुए उन्हें स्वंय सहायता समूह के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की सह-अध्यक्षता जिला पंचायती राज अधिकारी बनवारी सिंह ने की। उन्होंने सभी शक्ति चैंपियन से आगे भी बच्चों के सुरक्षा, संरक्षण व हिंसा पर रोकथाम के लिए विभाग का सहायोग करते रहने को कहा।
अभियान के दौरान समन्वयन महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम का रहा। उन्होंने शक्ति चैंपियंस को उनके दायित्वों के विषय मे बताया। लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा व दहेज हिंसा के संबंध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझावों सहायताओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिलाओं और बालकों के कल्याण व सुरक्षा हेतु चलाई जा रहीं योजनाओं, महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, रानीलक्ष्मी बाई एवं बाल सम्मान कोष, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, चाइल्ड हेल्पलाईन 1090, वन स्टाप सेंटर आदि के बारे में जानकारी दी।
विमल कुमार शर्मा संरक्षण अधिकारी ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 , बाल श्रम, पोक्सो एक्ट, 2012 एवं स्पॉन्सरशिप व फोस्टर केयर योजना के बारे में जानकारी दी गई ।नरेंद्र कुमार पचौरी सदस्य बाल कल्याण समिति हाथरस द्वारा अपने संबोधन में बाल कल्याण समिति के कार्यों पर विस्तार में जानकारी दी तथा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 181 आम जनता तक प्रचार प्रसार करने हेतु आव्हान किया ।सेंटर मैनेजर मनीषा भारद्वाज वन स्टॉप सेंटर में प्रदान की जा रही सुविधाओं के विषय मे बताया। गिरिराज किशोर शर्मा पूर्व चेयरमैन मुरसान ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए उनको संस्कारित और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। शैलेंद्र कुमार सांवलिया ने अपनी बात सरकार की योजनाओं में धरातलीय समन्वय बनाने की रखी। जितेंद्र कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं व  बालिकाओं की समस्या के विशेष जानकारी देते हुए उनके समाधान की बात कही। संगीता शर्मा ने कन्या सुमंगला योजना की विशेष प्रशंसा करते हुए उसके नियमों की पूर्ण जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की बात कही।

error: Content is protected !!