पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एमएलसी प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

हाथरस। भाजपा एहन मण्डल में स्नातक चुनाव के लिए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर परमार व आईटी विभाग के जिला सह संयोजक रॉकी चौहान के नेतृत्व में स्नातक एमएलसी प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह गुरु जी के लिए वोटरों से मिलकर वोट देने की अपील की। रामवीर सिंह परमार ने कहा कि हम सबको एक जुट होकर आगामी एक दिसम्बर को जोर सोर से भाजपा प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह के लिए वेलेट पेपर पर मानवेन्द्र सिंह वाले खाने के आगे 1 लिखकर अपना आशीर्वाद दे। विधिपुर,भिलोकरी,गढ़ी बलना, भोपतपुर आदि गांवों में जाकर समर्थन मांगा। साथ में पूर्व महामंत्री संदीप सिसौदिया, मण्डल मंत्री अंकुर सिसौदिया, मण्डल महामंत्री वीरेंद्र कुशवाह,नितिन गुप्ता,हरीबाबू राना, राजवीर सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, प्रहलाद सिंह,गुड्डू सिसोदिया, महेंद्र कुशवाह, आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!