उत्तम तप व सुगंध दशमी पर मंदिरों में दर्शन करने के प्रात से भीड़
हाथरस। उत्तम तप व सुगंध दशमी पर मंदिरों में दर्शन करने के प्रात से भीड़ लगी रही दसलक्षण महापर्व के सातवें दिन अभिषेक, शाँति धारा पूजन विधान आरती, प्रवचन प्रतियोगिताओ में देर रात तक महिला पुरुष बच्चे जमे रहे। हलवाई खाना स्थित श्री पार्श्वनाथ पंचायती दिगम्बर जैन मंदिर,में सुर संगम प्रतियोगिता में बच्चों व महिलाओं ने जैन भक्ति गीत गा कर लोगों को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया उत्तम शौच धर्म पर सार्थक भैया जी द्वारा प्रवचन किये थे। नयागंज स्थिति नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भक्ति नाटिका प्रतियोगिता अयोजित की गई थी जिसमें महिला पुरुषों ने भक्ति गीतों पर भगवान की प्रतिमा के सामने नृत्य कर सभी को भगवान की भक्ति में डुबो दिया। श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मंगलावर को राजीव जैन लुहाड़िया व राजीव जैन सूत वाले, आरती की विनोद कुमार जैन तथा बुधवार को शाँति धारा की बोली अमित जैन गणेश सिटी द्वितीय बोली अनिल जैन गुड्डू भैया, अमित जैन पंकज जैन, संभव जैन आरती की बोली राजीव जैन की धर्म पत्नी अलका जैन ने ली थी। मथुरा सिद्ध क्षेत्र मथुरा चौरासी से आये पंडित सार्थक जैन शास्त्री ने विधि विधान से पूजा करायी थी। सुगंध दशमी व उत्तम शौच के दिन हलवाई खाना स्थित श्री पार्षनाथ दिगम्बर पंचायती मंदिर चंद्र प्रभु जैन चैत्यालय मंदिर, नयाबांस स्थित चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर सहित सभी जैन मंदिरों में पूजा अर्चना व जिनेंद्र देव के दर्शन करने वाले महिला-पुरूष व बच्चो की भारी भीड़ उमड़ रही है इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, राकेश जैन कैलाश चंद जैन, छीतरमल जैन, राज कुमार जैन लोहिया, संदीप जैन, सुधीर जैन, कमलेश जैन लाल वाले संजीव जैन भूरा, अनूप जैन, सुभाष चंद्र जैन, मुकेश जैन, उमेश चंद जैन विजय जैन लोहिया सुरेश चंद जैन लोहिया मनोज जैन अतुल जैन एडवोकेट मयंक जैन मनु जैन अरूण जैन अनिल जैन, विवेक जैन, कपिल जैन चूरन वाले, कपिल जैन चूर्ण, सौरभ जैन रानू, जितेंद्र जैन, गगन जैन,विवेक जैन राहुल जैन चूर्ण श्वेतांक जैन राजा जैन, धर्मेंद्र जैन, जिनेंद्र जैन संजीव जैन सूत वाले, अनूप जैन सूत वाले, राजेश जैन,अखिलेश जैन मनीष, रतन जैन, तन्नू जैन, ल, संजीव जैन सेनेटरी , अतुल जैन वसुंधारा, आशीष जैन मोनू, ऋषभ जैन धीरज जैन रिंक, , नितिन जैन, राहुल जैन बैटरी पंकज जैन ट्रंक हिमांशु जैन, राजू जैन सुरेंद्र जैन गपप्पू दिव्यांशु जैन, संभव जैन, सम्यक जैन, अरविंद जैन, मनीष जैन, टॉफी, अनुज जैन सतेंद्र जैन आकाश जैन सहित अन्य लोग मौजूद थे।