सभासदों ने हर्षउल्लास के साथ मनाया मनोनीत सभासद विमल प्रधान का जन्मदिवस

हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस के मनोनीत सभासद विमल प्रधान का जन्मदिवस शारीरिक दूरी का पालन करते हुये बढे ही हर्षउल्लास के साथ मनाया । विद्वान पंडित हिमांशु मिश्र ने मंत्र उच्चारण के साथ विमल प्रधान का तिलक कर कलावा बंधा। इसके बाद केक काटा गया।
उत्तर प्रदेश सरकार से मनोनीत सभासद एवँ समाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर भाग लेने वाले विमल प्रधान के जन्मदिवस की जैसे ही उनके चाहने वालों को पता चला तो लोगों ने उन्हें फोन करके बधाइयां देना शुरू कर दिया। सोशलमीडिया मीडिया पर भी सुबह से बधाइयां का तांता लग गया। सायं को सभासदों द्वारा सेलिबिरेशन पार्टी का आयोजन किया गया। पहले केक काटा गया फिर जश्न मनाया गया। सभासदों ने दुपट्टा उडाकर एवँ प्रतीक चिंह भेंट कर जन्मदिवस की बधाई देते हुये कहा कि हम सभी आपके लम्बी उम्र की कामना करते है। आप सदैव स्वस्थ रहे ,प्रशन्न रहें एवँ आपका जीवन मंगलमय हो।
इस अवसर पर सभासद प्रमोद शर्मा ,सभासद वीरेंद्र माहौर ,सभासद प्रदीप शर्मा , सभासद नारायण लाल ,सभासद श्री भगवान वर्मा ,सभासद राजेन्द्र गोयल ,सभासद प्रतिनिधि हिमान्शु मिश्र ,समाजिक कार्यकर्ता आशीष सेंगर मौजूद रहे।

error: Content is protected !!