जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने सासनी उपमण्डी स्थित मक्का क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण

हाथरस । जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद में मक्का खरीद के दृष्टिगत जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार द्वारा सासनी उपमण्डी स्थित क्रय संस्था खाद्य विभाग के अन्तर्गत संचालित मक्का क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय कृषक श्री नेत्रपाल सिंह पुत्र श्री साहब सिंह निवासी- ग्राम बांधनु (शिकोहाबाद) (पंजी0सं0-1440139045) के मक्का की खरीद की जा रही थी। लगभग 100 कुं0 मक्का विक्रय हेतु लाया गया। कृषक द्वारा अवगत कराया गया कि लगभग 200 कुं0 मक्का विक्रय हेतु लाया जायेगा। क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि मक्का की नमी 13.8 है।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत मक्का क्रय हेतु क्रय संस्था खाद्य विभाग के 07, मक्का क्रय केन्द्र अनुमोदित किये गये हैं। तहसील हाथरस में 02, तहसील सादाबाद में, 02, तहसील सिकन्द्राराऊ में 02 तथा तहसील सासनी में 01, कुल 07 (सात) मक्का क्रय केन्द्र संचालित हैं। सभी क्रय केन्द्र सम्बन्धित तहसील के मण्डी समिति परिसर में संचालित हैं।
मक्का खरीद वर्ष 2024-25 दिनांक 31 जुलाई, 2025 तक जारी रहेगी। कृषकों को अधिक से अधिक लाभान्वित कराये जाने की मंशा से शासन द्वारा मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2225/- प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। मक्का विक्रय हेतु कृषकों द्वारा खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर पूर्व से पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा तथा पंजीकृत कृषकों से ही मक्का क्रय किया जायेगा। शिकायत, सुझाव एवं समस्या निराकरण हेतु विभाग का टोल फ्री नम्बर 18001800150 है। मक्का खरीद हेतु अन्य जानकारी के लिये जिला खाद्य विपणन अधिकारी के मोबाइल नं0 9415248592 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
जनपद में अब तक 29 कृषकों से 1174.50 कुं0 मक्का की खरीद की गयी है जिसमें 24 कृषकों का भुगतान पी0एफ0एम0एस0 पोर्टल के माध्यम से भुगतान हो गया हैं। अवशेष कृषकों का भुगतान प्रक्रियाधीन है। जनपद में अबतक मक्का विक्रय हेतु 130 कृषकों द्वारा पंजीयन कराया जा चुका है जिसमें से 104 पंजीकरण सम्बन्धित तहसील के स्तर से सत्यापित किये जा चुके हैं।
मक्का विक्रय हेतु पंजीकृत कृषकों से अपील है कि क्रय केन्द्रों पर साफ एवं सूखा मक्का लायें। नमी की अधिकतम मानक सीमा 14.0 प्रतिशत निर्धारित है।
————————————————————–

error: Content is protected !!