महिला आयोग की सदस्या ने सुनीं पीड़िताओं की समस्याएं ,शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया निर्देशित

हाथरस।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती रेनू गौड की अध्यक्षता में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिका की सुगमता के दृष्टिगत महिला जन सुनवाई तहसील सभागार कक्ष सासनी में आयोजन किया गया। इस दौरान 3 पीड़ित महिलाओं ने आयोग के समक्ष अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जिनको मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान माननीय सदस्या ने कहा कि महिलाओं से सम्बन्धित शिकायतों को गंभीरता से सुना जाय तथा उनका गुणवत्तापरक निस्तारण भी कराया जाय।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अधिकारी सासनी नीरज शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या, संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा, स्वास्थ्य विभाग सासनी से चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पावस कुशवाहा प्रभारी वाल विकास अधिकारी मीनू उपाध्याय,महिला थाने से उपनिरीक्षक प्राची शर्मा ,सासनी से उपनिरीक्षक राम कुमार सिंह एवं कैलाश चंद्र आदि मौजूद रहे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती रेनू गौड ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी का निरीक्षण किया गया। उन्होने यहां निर्देशित किया कि परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखा जाय। इस दौरान उन्होंने डिलीवरी रूम, इमरजेंसी कक्ष, लैब और दवा वितरण कक्ष सहित अन्य कक्षों का जायजा लिया। मरीजों व उनके तीमारदारों से भी सेवाओं को लेकर जानकारी ली। उन्होने निर्देशित किया कि सभी जरूरी सेवाएं मरीजों को मिलती रहे। निरीक्षण के समय चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दलवीर सिंह रावत, डॉ प्रवीण भारती डॉक्टर पंकज कुमार, डॉक्टर अनु अग्रवाल ,डॉक्टर शालिनी शर्मा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ चतुर सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

वृद्धा आश्रम नगला भुस का किया निरीक्षण

समाज कल्याण विभाग से संचालित आवासीय वृद्ध आश्रम हाथरस में माननीय सदस्या श्रीमति रेनू गौड़ द्वारा आश्रम का निरीक्षण किया गया जिसमे 27 महिलाएं एवं 41 पुरुष एवं 12 स्टॉफ उपस्थित मिला तथा वृद्ध संबासियो से आश्रम की व्यवस्थाओ एवं खान- पान की सुविधायों के बारे में वार्ता की आश्रम की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गई एवं सदस्या द्वारा सभी वृद्ध जनों के साथ संकीर्तन भी किया गया एवं आश्रम की सभी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया मौके पर समाज कल्याण विभाग से श्री बृजमोहन सिंह, आश्रम वार्डन नीतू मिश्रा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!