नगर भाजपा द्वारा रघुनाथ मंदिर पर होगा योग कार्यक्रम ,शहराध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा विश्व योग दिवस पर योग कार्यक्रम किया जायेगा। शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने नगर के सभी कार्यकर्ताओं एव पदाधिकारीयों से योग कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
जानकारी देते हुये भाजपा शहर अध्यक्ष मूलचंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विश्व योग दिवस का कार्यक्रम रघुनाथ मंदिर रामनगर कॉलोनी में संपन्न होगा। शहर अध्यक्ष ने हाथरस नगर में रहने वाले सभी वूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी सभी सभासद सभी नगर पदाधिकारी सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं नगर में निवास करने वाले सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करायें। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वृज क्षेत्र मंत्री डॉली माहौर व निवर्तमान जिला अध्यक्ष गौरव आर्य भाग लेंगे । कार्यक्रम के प्रशिक्षण/व्यवस्थापक नरेंद्र ग्रोवर होंगे। कार्यक्रम संयोजक शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय है

error: Content is protected !!