भाकियू चौ. चरण सिंह ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, कई अहम पदों पर दायित्व सौंपे

सादाबाद। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह की बैठक रविवार को मुरसान रोड स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने और किसानों के हित में संघर्ष करने के लिए संगठन का विस्तार किया गया। इस बैठक में कई लोगों को अहम पदों का दायित्व सौंपा गया। सभी नए पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी की सहमति से मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ मंडल रंधीर चौधरी ने डॉ. लाखन सिंह को जिला संरक्षक हाथरस, निहाल सिंह सिनसिनवार को जिला संरक्षक मथुरा, उदय सिंह नंबरदार को जिला संरक्षक हाथरस, रमेश चौधरी को प्रदेश महासचिव शिक्षक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, अशोक चौधरी को प्रदेश सचिव शिक्षक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, दिनेश कुमार सिकरवार को मंडल प्रभारी शिक्षक प्रकोष्ठ आगरा, अनिल कुमार को मंडल उपाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ आगरा, हरिओम चौधरी को मंडल प्रभारी शिक्षक प्रकोष्ठ अलीगढ, हरवीर सिंह को जिला अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ हाथरस, बहादुर सिंह को जिला उपाध्यक्ष हाथरस, धीरेंद्र कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष हाथरस, राकेश कुमार को कोषाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ हाथरस के दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि संगठन लगातार किसानों के हित में संघर्ष कर रहा है। उनकी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद कर रहा है। प्रदेश के प्रत्येक जिले में कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है। उन्होने सभी नए पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वह संगठन को मजबूत करते हुए किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज को बुलंद करंे। मौके पर रंधीर चौधरी, मेंबर सिंह व अन्य काफी लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!