सादाबाद। नगर पंचायत सादाबाद के कार्यालय में गुरूवार को पुण्यश्लोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान 2025 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अहिल्याबाई होल्कर के छविचित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह मदनावत ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने कृतित्व व व्यक्तित्व से लोकमाता की उपाधि प्राप्त की। उनकी अखिल भारतीय दृष्टि ने उन्हें देशभर में सुशासन, सुरक्षा और सुव्यवस्था का एक आदर्श बना दिया। मुख्य वक्ता प्रीती चौधरी ने कहा कि हमने उनके कालखंड को तो नहीं देखा लेकिन उसका एक जीवंत दर्शन हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली से पिछले 11 वर्षों से देखने को मिल रहा है। अहिल्याबाई होल्कर ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य किए। कार्यक्रम संयोजक गीता गौड मौजूद रहीं। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल और संचालन सुधीर गर्ग ने किया। मौके पर अंकुश गौड, धर्मेंद्र गौतम, राधा रमन अग्रवाल, डॉ. देवचंद्र गौड, राजकुमार प्रधान, बबलू गौतम, हाफिज शब्बीर अहमद, मनोज सोनी, रंजीत सिंह, तपन जौहर, चरन सिंह सागर, राजीव पाराशर, पवन अग्रवाल, भूरा बघेल, कमल सिंह बघेल, ओमप्रकाश बघेल, कमलेश बघेल, रेशमिया देवी बघेल व सभी वार्ड सदस्य मौजूद रहे।