सादाबाद। सादाबाद खंड विकास कार्यालय के सभागार में गुरूवार को महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में पुण्यश्लोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर को लेकर जागरूकता जगाई गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल रहीं। मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह आचार्य ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने झांसी की रानी और बेगम हजरत महेल का उदाहरण देते हुए कहा कि इन वीरांगनाओं ने अपने साम्राज्य की रक्षा के लिए संघर्ष किया। भाजपा ऐसे सभी महात्माओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है, जिन्होंने समाज के उत्थान में योगदान दिया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह आचार्य, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बहादुर सिंह, बीडीओ सुरेश कुमार सिंह, एडीओ पंचायत रामकिशन सिंह, सुनील गौतम, रितु गौतम, अंकुश गौड, महाराज सिंह, बबलू गौतम, कमल उपाध्याय आदि थे।